
जमशेदपुर : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के आह्वान पर राज्य स्तरीय जनता आपके द्वार कार्यक्रम के तहत, शनिवार को पार्टी की जिला कमेटी की ओर से धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. इस कार्यक्रम के तहत कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सीपीएम (माकपा) के सदस्य और समर्थक बाबा साहेब आंबेडकर चौक से एसडीओ कार्यालय तक पदयात्रा कर पहुंचे तथा एक शिष्टमंडल ने एसडीओ से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा और स्थानीय प्रशासन द्वारा कुछ मुद्दों में हस्तक्षेप का अनुरोध भी किया. पार्टी की ओर से की गयी मांगों में विस्थापन सम्बंधित लंबित मुद्दों का तत्काल समाधान, सरकारी आवासन के अनुसार धान क्रय एवं जल्द भुगतान सुनिश्चित करने, दलगत आधार पर स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव अविलंब कराना आदि शामिल है. कार्यक्रम का नेतृत्व कॉमरेड सईद अहमद जेपी सिंह, लोटन दास, नागराज, विश्वजीत देव, गुप्तेश्वर सिंह, गीता झा, डी झा, उपा सिंह, मिठू भट्टाचार्य व अन्य ने किया.












