• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-sikh-samaj-जमशेदपुर के सिख समाज में साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मंटू को सजा देने, जोड़े घर की सफाई करने का मुद्दा गर्माया, कई लोगों ने कार्रवाई और प्रधान की माफी को सराहा, तो सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान ने जतायी कड़ी आपत्ति, कहा-अकाली दल के साथ-साथ पंज प्यारों का हुआ अपमान, कौन होते है पांच सदस्यीय लोग सजा सुनाने वाले

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू ब्लू शर्ट. साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू

जमशेदपुर : सिख समाज के सहीदी सप्ताह के दौरान 23 दिंबर को फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली को सांझी आवाज के बैनर तले साकची गुरुद्वारा में सम्मानित करने के मामले में साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू ने अपना गुनाह स्वीकर करते हुए जोड़े घर यानी जूते घर की सेवा कर संगत से माफी मांगी थी. चूंकि, स्टेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा शहीदी सप्ताह में किसी को सम्मानित करने पर रोक लगायी थी. इसके बावजूद भाजपा नेता और सांझी आवाज के सतवीर सिंह सोमू और अन्य लोगों द्वारा वहां उनका सम्मान समारोह आयोजित कर दिया था. इस दौरान खुद साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार हररिंदर सिंह मंटू मौजूद थे. उन्होंने कहा कि वे जोड़ो की सफाई करेंगे और अपना भूल सुधार करेंगे. सारे लोग जो उस वक्त मौजूद थे, सबको यह काम करना चाहिए. पथिक परंपरा के अनुसार पांच सिकों ने गुरुवार की देर शाम बैठक के बाद प्रधान को हुकूम सुनाया था कि उनको शुक्रवार कीसुबह जोड़े घर की सेवा करनी है. प्रधान ने यह गलती मानी और जोड़ेघर की सेवा कर लोगों के जूते की सफाई कर अपनी गलती को लेकर क्षमा भी मांग ली. प्रधान को जोड़े की सेवा करने का आदेश देने वालों में सरदार दलबीर सिंह, सरदार सुखरिंदर सिंह राजू, सरदार अजीत सिंह गंभीर, सरदार पूर्ण सिंह और हुजूरी ग्रंथ बाबा करतार सिंह शामिल थे. अब यह मामला गर्माता नजर आ रहा है. जहां कई लोगों ने इसकी सराहना की है तो कई लोगों ने इस मसले को लेकर सजा सुनाये जाने पर ही सवाल उठाया है.
मंटू को सजा सुनाने वाली पांच-सदस्यीय कमिटी पर गोल्डू ने उठाये सवाल, कहा-अकाली दल के साथ-साथ पंज प्यारों का हुआ अपमान
सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू ने हरविंदर सिंह मंटू को सजा का आदेश देने वाले पांच-सदस्यीय कमिटी पर सवाल उठाते हुए बयान जारी किया कि अकाली दल के होते हुए कोई और सजा कैसे सुना सकता है. शनिवार को बयान जारी करते हुए सतबीर सिंह गोल्डू ने कहा कि यह अच्छी बात है कि साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू को अपनी भूल का अहसास हुआ और उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में जोड़ों की सेवा कर प्रायश्चित किया. लेकिन उन्हें सजा का आदेश देने वाली पांच-सदस्यीय कमिटी पर ऐतराज है. उन्होंने कहा कि सिख धार्मिक मामलों को देखने के लिए सर्वोच्च संस्था अकाली दल है तो फिर अकाली दल द्वारा ही सजा का आदेश पारित होना चाहिए था, न कि किसी कथाकथित पांच-सदस्यीय कमिटी द्वारा. सतबीर सिंह गोल्डू ने कहा कि उस तथाकथित पांच-सदस्यीय कमिटी में कुछ लोग साबत-सुरत नहीं है और कुछ सदस्य अमृतधारी भी नहीं है, तो फिर किस हैसियत से उक्त कमिटी ने हरविंदर सिंह मंटू को सजा सुनाई. उन्होंने कहा कि सिख मर्यादा को दरकिनार कर सजा सुनाने की प्रक्रिया की गयी है. यह अकाली दल के साथ-साथ पंज प्यारों का अपमान है और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) की भी अनदेखी है.
प्रधान मंटू का कदम सराहनीय, जत्थेदार के हुक्म पर भी पहरा दे हम लोग
बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जसपाल सिंह ने साकची के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू द्वारा भूल स्वीकार कर लिए जाने को सराहनीय कदम बताया है. उनके अनुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ऐतिहासिक गुरुद्वारों का देखभाल करती है और उसके द्वारा लिए गए निर्णय पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के गुरुद्वारों पर ही लागू होते हैं. लेकिन पंथ के पांच महान तख्त के जत्थेदार यदि किसी प्रकार का निर्णय लेते हैं अथवा अपील करते हैं तो वह सभी सिखों के लिए मानना लाजमी हो जाता है. जत्थेदार का हुकुम निर्णय अपील पर हर सिख को पहरा देना होता है. प्रधान सरदार मंटू ने तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक फैसले को नहीं मानकर छोटी सी गलती की है जो माफ भी हो सकती है परंतु जो जत्थेदार सिंह साहिब द्वारा जारी हुकुम को नहीं मानते हैं, वे कौम के प्रति कितना बड़ा अपराध करते हैं. जो माफी योग्य भी नहीं है. सरदार हरविंदर सिंह मंटू ने सिख पंथ के प्रति अपनी जो भावना व्यक्त की है श्रद्धा दिखाया है वह प्रेरक है. एक तरह से हम सभी प्रबंधकों के लिए मिसाल है कि हम आगे से किसी प्रकार की छोटी सी भी गलती नहीं करें जिससे संगत की भावना आहत हो. माफी मांगने से कोई छोटा नहीं बल्कि बड़ा साबित होता है और इस संबंध में उन्होंने सीतारामडेरा गुरुद्वारा के ट्रस्टी साहब प्रकरण का भी हवाला दिया. वही प्रधान साहब ने कहा कि जत्थेदार द्वारा बनाई गई पांच सदस्य समिति पंथ की सराहनीय सेवा कर रही है और हमें जत्थेदार के फैसले पर पहरा देना चाहिए।
प्रधान ने संगत का मान रखा, सराहनीय कदम
साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू ने प्रधान हरविंदर सिंह मंटू द्वारा अपनी भूल बख्शा लिये जाने को संगत का मान बताया है. सरदार राजू के अनुसार प्रधान ने अपनी गलती स्वीकार की है और उन्होंने बड़प्पन दिखाया है. सिख पंथ के इतिहास परंपरा और विरासत में माफी मांग लिए जाने को बहुत ऊंचा दर्जा दिया गया है. प्रधान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष भूल स्वीकार कर जोड़े की सेवा की इच्छा जताई. मौके पर उपस्थित सिखों ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए पंथिक परंपरा अनुसार जोड़ा की सेवा करने का आदेश दिया. सरदार सुखविंदर सिंह राजू के अनुसार यह लौहनगरी नहीं बल्कि पूरे सिख जगत के लिए एक अच्छा उदाहरण है. उनके अनुसार जाने अनजाने प्रबंधकों से कई बार कुछ गलतियां हो जाती है. लेकिन गलतियों को स्वीकार कर लेना बहुत बड़ी बात है और ऐसे में गलती स्वीकार कर साकची के प्रधान ने बहुत सराहनीय अनुकरणीय और प्रेरक कार्य किया है. दूसरों को भी उनसे यह सीख लेनी चाहिए. यही संगत और कमेटियों के हित में है.

ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

Puri jagannath rath yatra : पुरी रथ यात्रा के दौरान भीड़ में भगदड़ जैसे हालात, दम घुटने से 1 व्यक्ति की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
खबर

Puri jagannath rath yatra : पुरी रथ यात्रा के दौरान भीड़ में भगदड़ जैसे हालात, दम घुटने से 1 व्यक्ति की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

July 16, 2026
Jharkhand Weather update – जमशेदपुर में दिन भर छाए रहे बादल, अब तक 8 मिमी बारिश, शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम, जाने
खबर

Jharkhand Weather update – जमशेदपुर में दिन भर छाए रहे बादल, अब तक 8 मिमी बारिश, शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम, जाने

July 16, 2026
Jamshedpur rural narwa rath yatra : नरवा पहाड़ के कदमा गांव में निकली रथ यात्रा, रथ की रस्सी को खींचने के लिए आतुर दिखे श्रद्धालु
खबर

Jamshedpur rural narwa rath yatra : नरवा पहाड़ के कदमा गांव में निकली रथ यात्रा, रथ की रस्सी को खींचने के लिए आतुर दिखे श्रद्धालु

July 16, 2026
Next Post
Jamshedpur : नई दिशा नई सोच संस्था ने किया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Jamshedpur : नई दिशा नई सोच संस्था ने किया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

jamshedpur-acb-raid-जमशेदपुर एसीबी का गोलपहाड़ी में छापा, 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाई पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन

jamshedpur-acb-raid-जमशेदपुर एसीबी का गोलपहाड़ी में छापा, 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाई पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन

tata-steel-pilfered-rebar-seized-जमशेदपुर के एनएच पर बिक रहा था टाटा स्टील टाटा टिस्कॉन बार, टाल में छापा मारकर 136 किलो माल बरामद, एक गिरफ्तार

tata-steel-pilfered-rebar-seized-जमशेदपुर के एनएच पर बिक रहा था टाटा स्टील टाटा टिस्कॉन बार, टाल में छापा मारकर 136 किलो माल बरामद, एक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Puri jagannath rath yatra : पुरी रथ यात्रा के दौरान भीड़ में भगदड़ जैसे हालात, दम घुटने से 1 व्यक्ति की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Jharkhand Weather update – जमशेदपुर में दिन भर छाए रहे बादल, अब तक 8 मिमी बारिश, शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम, जाने

Jamshedpur rural narwa rath yatra : नरवा पहाड़ के कदमा गांव में निकली रथ यात्रा, रथ की रस्सी को खींचने के लिए आतुर दिखे श्रद्धालु

Adityapur Krishna gope brought to adityapur : रांची के होटवार जेल में बंध कृष्णा गोप को पिता के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया आदित्यपुर, पिता के निधन के पश्चात कड़ी सुरक्षा में रांची से लाया गया आदित्यपुर

Jamshdepur rural bahragora rath yatra : बहरागोड़ा के मधुआबेड़ा गांव में रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ पहुंचे मौसीबाड़ी, भारी बारिश के कारण देर से निकली रथ यात्रा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Puri jagannath rath yatra : पुरी रथ यात्रा के दौरान भीड़ में भगदड़ जैसे हालात, दम घुटने से 1 व्यक्ति की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Jharkhand Weather update – जमशेदपुर में दिन भर छाए रहे बादल, अब तक 8 मिमी बारिश, शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम, जाने

Jamshedpur rural narwa rath yatra : नरवा पहाड़ के कदमा गांव में निकली रथ यात्रा, रथ की रस्सी को खींचने के लिए आतुर दिखे श्रद्धालु

Adityapur Krishna gope brought to adityapur : रांची के होटवार जेल में बंध कृष्णा गोप को पिता के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया आदित्यपुर, पिता के निधन के पश्चात कड़ी सुरक्षा में रांची से लाया गया आदित्यपुर

Jamshdepur rural bahragora rath yatra : बहरागोड़ा के मधुआबेड़ा गांव में रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ पहुंचे मौसीबाड़ी, भारी बारिश के कारण देर से निकली रथ यात्रा

Jamshedpur road accident : बिष्टुपुर में अज्ञात वाहन के धक्के से तीन कारें क्षतिग्रस्त, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News