
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केबल वेलफेयर हॉल में विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) गोलमुरी मंडल की बैठक कैलाश झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (पहले जुस्को) द्वारा गोलमुरी डीएस फ्लैट केबुल बस्ती में पेयजल के लिए फार्म वितरित कर दिया गया था एवं पाइपलाइन भी बिछा दी गई लेकिन पेयजल कनेक्शन देने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है. केबुलवासियों को कंपनी द्वारा पूर्व में जो वायदा किया गया था कि सभी फ्लैटों में इंडीविजुअल (व्यक्तिगत) पेयजल मीटर और अलग कनेक्शन दिया जाएगा उसे पूरा करने में कंपनी मुकर रही है. यहां के लोग पानी कनेक्शन में लगने वाली राशि देने को तैयार है तो फिर किसके दबाब में जुस्को लोगो को पेयजल देने से वंचित कर रहा है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जनता के अति आवश्यक अधिकार पेयजल के लिए 16 जनवरी को जलसत्याग्रह करेंगे. बैठक में मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, विधायक प्रतिनिधि असीम पाठक, जिला मंत्री राजेश झा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, राजू सिन्हा, जय शर्मा, सुशील खड़का, अरविंद सिंह, वरुण झा, इत्यादि उपस्थित थे.





