• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 19, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cm-opposes-pm-modi-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति का विरोध, आइएएस कैडर रुल्स में बदलाव का तेज हुआ विरोध

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुराना फोटो.

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आइएस कैडर रुल में संशोधन के फैसले के खिलाफ एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपना विरोध जताया है. उन्होंने इस रुल का कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि झारखंड जैसे राज्य में 140 आइएस अधिकारी है, जो कुल 65 फीसदी वर्कफोर्स है जबकि यहां 215 स्वीकृत पद है. इसी तरह राज्य में अभी 95 आइपीएस ऑफिसर है जबकि कुल 149 आइपीएस ऑफिसर देने की मंजूरी दी गयी है. कुल 65 फीसदी ही आइपीएस राज्य को मिला हुआ है. ऐसी ही स्थिति भारतीय वन सेवा यानी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आइएफएस) की भी है. यह काफी दुखदायी स्थिति पहले से ही है. उन्होंने अपने पत्र में कड़ा विरोध जताया है और कहा है कि संशोधन का फैसला तत्काल वापस लिया जाना चाहिए. श्री सोरेन ने इससे पहले भी इस मुद्दे पर अपना विरोध जताया था. उन्होंने कहा है कि हर हाल में राज्यों को निश्चित संख्या में आइएएस-आइपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए उपलब्ध कराना होगा. आइएएस कैडर के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव के साथ केंद्र सरकार ने राज्यों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अधिकारियों की सूची भेजने को कहा है. केंद्र सरकार ने आइएएस कैडर नियम 1954 में संशोधन करने जा रही है. संशोधन के प्रस्ताव को लेकर हाल ही में राज्य सरकारों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आइएएस ऑफिसरों की सूची भेजने को कहा गया है, जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है. केंद्र सरकार यह संशोधन 31 जनवरी से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र में पेश करने जा रही है. केंद्र सरकार ने झारखंड समेत तमाम राज्यों से 25 जनवरी से पहले जवाब मांगा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में खनिज संपदा की भरमार है. यह मिनरल रीच स्टेट है. उन्होंने कहा है कि आइएएस कैडर नियमों में बदलाव अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बेजने के लिए राज्यों को बाध्य करेगा. इससे राज्यों में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होगी जबकि अधिकारियों की राज्यों के प्रति जवाबदेही भी कम कर देगी. आइएएस कैडर नियम 1954 में प्रस्तावित संशोधन सहकारी संघवाद की भावना (को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म) के खिलाफ है और केंद्र और राज्यों के बीच लंबे समय से बने सामंजस्वपूर्ण समझौता को बिगाड़ देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आइएएस और आइपीएस ऑफिसरों की पोस्टिंग को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच मौजूदा व्यवस्था बेहतर सामन्जस्य और समन्वय वाली हैं. इस कारण इसमें बदलाव काफी ठेंस पहुंचायेगी. यह कहा गया है कि नये नियम के तहत यदि किसी भी आइएएस अधिकारी को दिल्ली तलब किया जाता है तो उसे तत्काल वहां जाना होगा. नहीं जाने पर वेतन से लेकर पेंशन तक बंद हो जायेगा.
झारखंड के पहले बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों की सरकार कर चुका है विरोध
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरोध के पहले पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने इसका विरोध दर्ज कराया था. इसके अलावा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार, राजस्थान की गहलौत सरकार समेत कांग्रेस नीत कई सरकारों ने अपना विरोध किया है. इस विरोध के बाद केंद्र सरकार और राज्यों के बीच एक बार फिर से विवाद गहराता नजर आ रहा है.

ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur rural sad news- सालबनी के स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के चेयरमैन का निधन, शिक्षा जगत में शोक
खबर

jamshedpur rural sad news- सालबनी के स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के चेयरमैन का निधन, शिक्षा जगत में शोक

June 19, 2026
jamshedpur rural- चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में विधायक, बिजली विभाग के जीएम और ग्रामीणों की हुई बैठक,पंचायतवार समस्या से अधिकारी हुए अवगत, समाधान का भरोसा दिलाया
खबर

jamshedpur rural- चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में विधायक, बिजली विभाग के जीएम और ग्रामीणों की हुई बैठक,पंचायतवार समस्या से अधिकारी हुए अवगत, समाधान का भरोसा दिलाया

June 19, 2026
Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चल रही मीटिंग में तल्खी मैनेजमेंट और यूनियन की बढ़ी, मीटिंग छोड़कर निकल गये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, मैनेजमेंट के अधिकारियों को अध्यक्ष ने कहा – जब बारगेनिंग की बात ही नहीं है तो लाइये प्रस्ताव पर ही साइन कर दिया जाये और फिर निकल गये बाहर
कारपोरेट व यूनियन

Next Post
tata-workers-union-टाटा वर्कर्स यूनियन को एक बार फिर से ”अस्थिर” करने की कोशिश, रजिस्टर बी में संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह की नयी कमेटी को जगह देने को झारखंड हाईकोर्ट में फिर दी गयी चुनौती, मुश्किल में पड़ सकती है टाटा वर्कर्स यूनियन, जानें क्या है मामला

tata-workers-union-टाटा वर्कर्स यूनियन को एक बार फिर से ''अस्थिर'' करने की कोशिश, रजिस्टर बी में संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह की नयी कमेटी को जगह देने को झारखंड हाईकोर्ट में फिर दी गयी चुनौती, मुश्किल में पड़ सकती है टाटा वर्कर्स यूनियन, जानें क्या है मामला

Jamshedpur-Rural : चाकुलिया में आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur-Rural : चाकुलिया में आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

tata-steel-company-recruitment-टाटा स्टील की इस कंपनी में निकली बहाली, जानें कैसे कर सकते है आवेदन, कौन लोग कर सकते है आवेदन, होगी बड़े पैमाने पर बहाली

tata-steel-company-recruitment-टाटा स्टील की इस कंपनी में निकली बहाली, जानें कैसे कर सकते है आवेदन, कौन लोग कर सकते है आवेदन, होगी बड़े पैमाने पर बहाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural sad news- सालबनी के स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के चेयरमैन का निधन, शिक्षा जगत में शोक

jamshedpur rural- चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में विधायक, बिजली विभाग के जीएम और ग्रामीणों की हुई बैठक,पंचायतवार समस्या से अधिकारी हुए अवगत, समाधान का भरोसा दिलाया

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चल रही मीटिंग में तल्खी मैनेजमेंट और यूनियन की बढ़ी, मीटिंग छोड़कर निकल गये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, मैनेजमेंट के अधिकारियों को अध्यक्ष ने कहा – जब बारगेनिंग की बात ही नहीं है तो लाइये प्रस्ताव पर ही साइन कर दिया जाये और फिर निकल गये बाहर

Jamshedpur police action : उलीडीह में हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद

Renowned pandwani artist taruna sahu interview : पंडवानी गायकी को संभाल रही तरूणा साहू, स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रस्तुति देख की थी सराहना, जानिये एक मां, गायिका और आरपीएफ इन्सपेक्टर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाली तरूणा की कहानी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural sad news- सालबनी के स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के चेयरमैन का निधन, शिक्षा जगत में शोक

jamshedpur rural- चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में विधायक, बिजली विभाग के जीएम और ग्रामीणों की हुई बैठक,पंचायतवार समस्या से अधिकारी हुए अवगत, समाधान का भरोसा दिलाया

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चल रही मीटिंग में तल्खी मैनेजमेंट और यूनियन की बढ़ी, मीटिंग छोड़कर निकल गये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, मैनेजमेंट के अधिकारियों को अध्यक्ष ने कहा – जब बारगेनिंग की बात ही नहीं है तो लाइये प्रस्ताव पर ही साइन कर दिया जाये और फिर निकल गये बाहर

Jamshedpur police action : उलीडीह में हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद

Renowned pandwani artist taruna sahu interview : पंडवानी गायकी को संभाल रही तरूणा साहू, स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रस्तुति देख की थी सराहना, जानिये एक मां, गायिका और आरपीएफ इन्सपेक्टर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाली तरूणा की कहानी

Jamshedpur jdu : मानगो की जनसमस्याओं को लेकर जदयू ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News