
जमशेदपुर : वीर बाल दिवस कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर बिस्टुपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम संयोजक सरदार चंचल भाटिया एवं सह संयोजक सरदार सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. सर्वप्रथम गुरु महाराज जी के समक्ष अरदास की गयी. अरदास के बाद गुरु का प्रसाद बांटा गया. जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर सिख संगत के बीच पोस्ट कार्ड वितरण कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया गया. मंगलवार के इस कार्यक्रम में संयोजक चंचल भाटिया ने कहा कि सिख समाज चारों साहिबज़ादों के सम्मान में प्रधानमंत्री के इस ऎतिहासिक घोषणा के लिए अति धन्यवादी हैं और उनकी सराहना करती हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के प्रदेश के सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी, सतबीर सिंह सोमू, बिष्टुपुर के प्रकाश सिंह पप्पी, रेशम सिंह, सुरेन्द्रपाल सिंह टीटू, जिला मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, सुरेन्द्र सिंह शिंदे, रविंदर सिंह रिंकू, रॉकी सिंह, धर्म सिंह वालिया, संदीप शर्मा बॉबी, गुरविंदर सिंह पिंटू, विनय खुराना, जसपाल सिंह, दीपक शर्मा, सुखराज सिंह, अंश भाटिया, जसपाल सिंह, मनजोत सिंह, हर्षवीर सिंह, राजदीप सिंह अन्य उपस्थित थे.





