
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव निवासी नबालिक लड़की की विगत दिनों पश्चिम बंगाल के बिनपुर के श्रीनाथपुर गांव निवासी युवक भवेश महतो ने शादी करने की नियत से लेकर फरार हो गया है. इस संबंध में लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाना में सनहा दर्ज कराया है. सोमवार को लड़की के पिता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा के साथ थाना पहुंचकर थाना प्रभारी वरुण यादव से मिलकर लड़की को वापस लाने और युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर लड़की के पिता ने बताया कि विगत दिनों लड़की गांव में ही ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी तभी युवक ने उसे बहला फुसलाकर शादी करने की नियत से लेकर फरार हो गया है. लोगों ने पुलिस को बताया कि फिलहाल सूचना मिली है की युवक और युवती दोनों खड़गपुर में है. थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि पारथो महतो, जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया विश्वनाथ हांसदा, मनोरंजन महतो, संजय दास, अरूण महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




