
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मादक पदार्थों की बिक्री और अड्डेबाजी को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट बाइक से ही सड़कों पर बाइक से निकल गए. इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. बाइक से ही सभी ने जमशेदपुर शहर के सभी इलाकों का मुआयना किया. (नीचे देखे पूरी खबर)
जहां कहीं भी अड्डेबाजी होते दिखी वहां अड्डेबाजी करने वाले वालों की क्लास ली गई. डीसी ने सोनारी स्थित एक बार के बाहर हो हो रहे अड्डेबाजी के लिए सभी को फटकार लगाई. उन्होंने बताया कि कोविड को लेकर सरकार के गाइडलाइन का पालन हो इसको लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)
यह अभियान लगातार जारी रहेगा. पूरी टीम के साथ उन्होंने जमशेदपुर के कई इलाकों का दौरा कर सबको कड़ी फटकार लगाई. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई थी.





