
जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड में कार्यरत मानगो निवासी राकेश शर्मा अपने पत्नी और बच्चे के साथ निजी काम से जा रहे थे. उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे राकेश और उनके बेटे चोटिल हो गया. दुर्घटना में बाप-बेटे को चोट लगी है. क्षेत्र का भ्रमण कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह अपने वाहन से राकेश और उनके परिवार को बेहतर इलाज के लिए गुरु नानक नर्सिंग होम पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी.





