
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के बेलबोरिया गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि सिन्द्राखाल पर पुलिया नहीं होने से उन्हें बरसात के दिनों में गांव आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने खाल पर पुलिया निर्माण करने की मांग की. ग्रामीणों की मांग पर विधायक महंती सिन्द्राखाल (नदी) का निरक्षण किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द खाल पर पुलिया का निर्माण कराएंगे. मौके पर तरुण महतो, दिपेन्दू पाल, महेंद्र पाल, जन्मेजय महतो, हरो नायक, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.



