
घाटशिला : मुसाबनी में श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के द्वारा प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए. विधायक ने नारियल फोड़कर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. अवसर पर पूरी से आये शंकराचार्य से रामदास सोरेन ने आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर प्रस्तावित मंदिर परिसर में दो दिवसीय वैदिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वैदिक अनुष्ठान का आयोजन-
भूमि पूजन के अवसर पर विधायक के द्वारा नारियल फोड़कर और शंजराचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अतिथियों के द्वारा कराया गया. मौके पर पूरा मुसाबनी भक्तिमय माहौल में सराबोर है. दिनभर मंदिर परिसर में जय जगन्नाथ के नारे लगते रहे. मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ के काफी भक्त हैं और वर्षों से यहां जगन्नाथ रथ यात्रा भी निकाली जा रही है जिसमे सभी धर्म समुदाय के लोग बिना किसी जाति, भेदभाव और ऊंच नीच के भाव को भुलाकर इसमे लगे रहते हैं. मंदिर का भूमि पूजन किया गया और लोगों के उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मंदिर निर्माण में किसी भी तरह की विघ्न बाधा नहीं आने वाली है. इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ जीसी सतपथी, राजा बिरेन नारायण सिंह देव, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, दिनेश साव, अजय पांडा, सुरेश चौधरी, अशोक अग्रवाल, बंशीधर सिंघानिया, कान्हू सामंत, साकेत अग्रवाल, सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे.















