
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में संगठन को मजबूत करने को लेकर माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत की है। भाजपा के सभी विंग अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा ने भी माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी फंड के लिए माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम पूरे देश में भाजपा चला रही है। इसके तहत पंचायत और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता को जोड़ते हुए माइक्रो डोनेशन के माध्यम से पार्टी को मजबूत किया जा रहा है, ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है देश की सेवा करने में अपनी अहम योगदान पूरा हो सके। इसके के तहत जमशेदपुर में चलाये जा रहे अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में आज अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने माइक्रो डोनेशन का हिसाब महानगर अध्यक्ष को सौंपा।





