
चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी परिसर में शनिवार को प्रेरणा कार्यक्रम के तहत लोक स्वर संस्था के डायरेक्टर कुणाल सिंह और ट्राई संस्था के दिपीका बेरा ने एचआइवी एडस के बारे में सहियाओं को प्रशिक्षित किया. मौके पर कुणाल सिंह ने सहियाओं को ब्लड ग्रुप की जांच करने की विधि और क्यू ब्लड जांच करनी चाहिए की महत्व की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगर गर्भावस्था के दौरान माता और अजन्मे शिशु में अलग-अलग आर एच प्रोटीन फेक्टर होते हैं तो इस स्थिति को आरएच विसंगति कहते हैं. पहली गर्भावस्था के दौरान आपके दूसरे बच्चे के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने और साथ ही गर्भावस्था को सुरक्षित बनाने के लिए निवारक उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सहिया प्रशिक्षित होकर अपने-अपने क्षेत्रों में गर्भवती माताओं को जागरूक कर इसकी जानकारी दें. वही एचआईवी ऐड्स बीमारी की रोकथाम और उसके बेहतर इलाज के बारे में दीपिका बेरा ने सहियाओं को जानकारी दी.





