
जमशेदपुर : जुबिली पार्क में मधुमक्खियों का आतंक मच गया है. मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है. घायल लोगों में एक रानीकुदार निवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है और घटनास्थल पर बेहोश हो गया जिसे पुलिस द्वारा तुरन्त एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. मधुमक्खियों के इस हमले में मजदूर के अलावा एक और व्यक्ति गंभीर रूप घायल है. पुलिस की तत्परता से घायल व्यक्ति तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया.





