
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा गुगल मीट ऐप के माध्यम से शनिवार को घाघीडीह सेन्ट्रल जेल में बंदियों के बीच ऑनलाइन सेशन लिया गया. इस सेशन में डालसा के पैनल अधिवक्ता प्रीति मुर्मू एवं शमशाद खान द्वारा झालसा के निर्देश पर घाघीडीह सेन्ट्रल जेल के बंदियों को केस ट्रायल एवं फंडामेंटल ड्यूटी के बारे में जानकारी दिया गया और बेल कैसे होता है, अपील में कैसे जाएंगे, सरकारी अधिवक्ता कैसे और किनको मिल सकता है. उसके बारे में विस्तार से बताया गया. साथ ही डालसा के कार्य एवं उसके उद्देश्य, चाईल्ड राईट, स्पोन्सर शीप, फॉस्टर केयर, भिक्टिम कम्पन्सेशन आदि के बारे में भी जानकारी दिया गया.






