
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसडीओ कोर्ट में अब फिर से फिजिकल सुनवाई की शुरुआत हो रही है इसको लेकर धालभुम एसडीओ संदीप कुमार मीणा ने सर्कुलर जारी किया है. जारी सर्कुलर के अनुसार कोर्ट में फिजिकल सुनवाई की शुरुआत 19 फरवरी से की जाएगी. इसके लिए एचआरसी, 107,109,133,144,145 सीआरपीसी की सुनवाई धालभुम एसडीओ संदीप कुमार मीणा बुधवार और शनिवार को दोपहर तीन बजे करेंगे. 107 और 109 सीआरपीसी की सुनवासी कार्यपालक दण्डाधिकारी रश्मि रंजन मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर तीन बजे करेगी. वहीं सोमवार और गुरुवार को होने वाली सुनवाई कार्यपालक दंण्डाधिकारी संतोष कुमार महतो करेंगे.













