
रांची : रांची-पटना फोरलेन सड़क पर रामगढ़ में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. बेकाबू ट्रक ने तीन बोलेरो व कई बाइक को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिसके मद्देनजर मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है. मिली जानकारी के अनुसार अब तक तीन वाहनों को ट्रक ने चपेट में लिया है. वहीं 3-4 लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका है. बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था जिस कारण ट्रक ने इतनी गाड़ी को अपनी चपेट में लिया. वहीं कई अन्य लोगों की गाड़ी के अन्दर दबे रहने की संभावना है.





