
जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में आज शाम से मौसम ने अपना रूख बदल लिया है. मौसम विभाग अभिषेक आनंद ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है. वहीं झारखंड के सभी जिलों में 2-4 डिग्री न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. आंशिक बादल के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. पूर्वानुमान मुताबिक आज शाम से उत्तरी-मध्य यानी चतरा, हजारीबाग, पलामू, रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है. वहीं शुक्रवार को राज्य के मध्य हिस्सों में यानी रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग तथा रामगढ़, दक्षिणी हिस्सों में यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, तथा सरायकेला-खरसावां, उत्तर-पूर्वी हिस्सों में यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर तथा साहेबगंज में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश का अनुमान है. (नीेचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
वहीं शनिवार को कोल्हान व संथाल में बारिश का अनुमान है. रविवार से मौसम साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान में फिलहाल 2-3 दिन तक कोई नया बदलाव नहीं होगा.





