• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-legislature-assembly-झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से, सर्वदलीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, भाजपा ने किया विधानसभा के सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार

February 24, 2022
in खबर
0
jharkhand-legislature-assembly-झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से, सर्वदलीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, भाजपा ने किया विधानसभा के सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
झारखंड विधानसभा के सत्र को लेकर तैयारी बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, उपनेता प्रदीप यादव, राजद के विधायक सह मंत्री सत्यानंद भोग्ता, निर्दलीय विधायक सरयू राय, निर्दलीय अमित कुमार समेत अन्य.

रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी शुक्रवार से आहूत की गयी है. यह बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा. इसको लेकर तैयारी तेज हो गयी है. इस कड़ी में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सत्र के एक दिन पहले गुरुवार को सर्वदलीय बैठक आहूत की. इस बैठक से भाजपा ने दूरी बनायी. भाजपा के कोई भी विधायक इस बैठक में शामिल नहीं हुए. दरअसल, भाजपा के बाबूलाल मरांडी को सदन में विपक्ष का नेता नहीं बनाये जाने को लेकर भाजपा में नाराजगी है. यहीं वजह है कि भाजपा लगातार सर्वदलीय बैठकों से अपने को दूर रख रहा है. वहीं, इस मसले को लेकर सदन में न्यायाधिकरण में सुनवाई भी चल रही है, जिस कारण विधानसभा अध्यक्ष न्यायाधिकरण में ही फैसला लेने की बात कह चुके है. गुरुवार को सर्वदलीय बैठक के दौरान सदन को किस तरह संचालित करना है, कैसे विधेयकों को पारित कराना है और किस तरह सदन में मौजूद सारे 81 विधायकों का सम्मान रखना है और उनके सवालों का जवाब मिलना है, उस पर विस्तार से चर्चा की गयी. विधानसभा में सदन के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा निर्दलीय विधायक सरयू राय, निर्दलीय विधायक अमित कुमार, माले विधायक बिनोद सिंह समेत झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक मौजूद थे. इस दौरान कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके बाद सारे लोगों ने पूरे सदन के स्थल को देखा. इन लोगों ने देखा कि किस तरह की सुरक्षा रखना है और किस तरह विधायकों को आना जाना है. इसके अलावा कोरोना को लेकर क्या गाइडलाइन है, उसका भी अनुपालन को सुनिश्चित कराया जायेगा. (नीचे देखे भाजपा की क्या है तैयारियां और सत्र में क्या होगा)

विधानसभा कक्ष का दौरा करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. साथ में है विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो.

भाजपा समेत कई विपक्षी दल घेरेगी सरकार को, तैयारियां की गयी
भाजपा ने आंतरिक बैठक भी विधायकों को लेकर की है. इस कड़ी में विपक्षी दल सरकार को घेरने की तैयारी की है. भाजपा मुख्य तौर पर नयी नौकरियों, नियोजन नीति, भाषा के विवाद को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनायी है. आंतरिक तौर पर वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर भी सरकार की आलोचना और घेराव करने की तैयारी की गयी है. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो द्वारा विपक्ष के दल के नेता के तौर पर बाबूलाल मरांडी को मान्यता नहीं दे रहे है. इस मुद्दे पर भी घेराव करने की तैयारी की गयी है. जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षा को लेकर भी तैयारियां की गयी है. (नीचे पढ़े कैसा होगा सत्र)

विधानसभा की कुर्सियों की व्यवस्था देखते सदन के नेता और विधानसभा अध्यक्ष और अन्य.

3 मार्च को पेश होगा झारखंड का बजट
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी शुक्रवार को होगी. राज्यपाल रमेश बैस के अभिभाषण के साथ पहले दिन सत्र की शुरुआत की जायेगी. इसको लेकर झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग (संसदीय कार्य) ने अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार अपना वार्षिक बजट 3 मार्च को ही पेश करेगा. देश को आर्थिक तौर पर नयी आजादी दिलाने वाले जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिन के मौके पर राज्य का बजट पेश होगा. 2 मार्च को अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. इस दौरान 17 दिन विधानसभा का सत्र आयोजित किया जायेगा. इस दौरान बीच में होली का अवकाश होगा. इस दौरान ही 3 मार्च को राज्य का आम बजट पेश किया जायेगा. पहले दिन 25 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रस्ताव के बाद सरकार के जारी अध्यादेशों की प्रति को सदन के पटल पर रखी जायेगी. 28 फरवरी को राज्य सरकार द्वारा तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद और मतदान भी कराया जायेगा. 2 मार्च को सरकार का अनुपूरक बजट पेश होगा और चर्चा करायी जायेगी. 3 मार्च के बजट पर चर्चा होगी और विभिन्न विभागों की मांगों पर चर्चा की जायेगी. 25 मार्च तक सदन चलेगा. 23 मार्च को राज्य सरकार अपना आम बजट को पेश करा लेगी. 25 फरवरी को सदन की शुरुआत के बाद 26 और 27 फरवरी को छुट्टी रहेगी. इसके बाद 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च और 20 मार्च को छुट्टी दे दी जायेगी. इसमें 16 से 20 मार्च तक होली की छुट्टी दी गयी है. इसके बाद बजट का सत्र संचालित होगा.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur pilgrims departed for chandrakona gurudwara : टुइला डुंगरी गुरुद्वारा साहिब से 60 श्रद्धालुओं का जत्था चंद्रकोना के लिए रवाना, अतिथियों को किया गया सम्मानित
खबर

Jamshedpur pilgrims departed for chandrakona gurudwara : टुइला डुंगरी गुरुद्वारा साहिब से 60 श्रद्धालुओं का जत्था चंद्रकोना के लिए रवाना, अतिथियों को किया गया सम्मानित

October 25, 2026
jharkhand ranchi ex cm arjun munda demands- जमीन माफियाओं पर ठोस कार्रवाई करे सरकार, राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, लक्ष्मीकांत मुंडा के शोकाकुल परिजनों से रिम्स में मिले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, निष्पक्ष जांच और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग, देखिए video

saraikela nimdih co action- नीमडीह सीओ ने अवैध बालू के खिलाफ चलाया अभियान, बालू लदे छह हाईवा जब्त
खबर

saraikela nimdih co action- नीमडीह सीओ ने अवैध बालू के खिलाफ चलाया अभियान, बालू लदे छह हाईवा जब्त

October 25, 2026
Next Post

Jamshedpur : गोलमुरी उत्कल समाज विद्यालय में द्वितीय कोविड टीकाकरण अभियान आयोजित, 130 यूनिट वैक्सीन लगायी गयी

jamshedpur-narakas-जमशेदपुर के नगर राजभाषा कार्यांवयन समिति ने हिंदी की सेवा करने के लिए 40 से अधिक केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के लोगों को किया गया सम्मानित, हिंदी को समृद्ध बनाने की दिशा में उठाये गये अहम कदम

Saraikela-Gamharia : गम्हरिया प्रखंड में लगा 2006 एफएसएसएआई के तहत निबंधन के लिए विशेष शिविर

Saraikela-Gamharia : गम्हरिया प्रखंड में लगा 2006 एफएसएसएआई के तहत निबंधन के लिए विशेष शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News