
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नानक नगर रेल पटरी के पास मिशनरीज के द्वारा आस पास के लोगों का धर्म परिवर्तन कराये जाने की शिकायत प्रकाश में आयी है. इसको लेकर रविवार को गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और मौके पर लगे पोस्टर को फाड़कर आग के हवाले कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस तरह काफी देर तक हंगामा व आगजनी की घटना हुई. लोगों ने मिशनरीज ऑफिस के अंदर घुसकर कुर्सियां भी तोड़ी. मामला बढ़ता देख मिशनरीज के लोगों ने इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
सूचना पाकर गोलमुरी थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. हालांकि, पुलिस भी लोगों के गुस्से को शांत नही करवा पाई और क्यूआरटी का सहारा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

देखते ही देखते मौके पर क्यूआरटी की एक टुकड़ी पहुंची. इधर प्रभारी डीएसपी सिटी अनिमेष गुप्ता भी पहुंचे और लोगों को शांत रहने को कहा, पर स्थानीय लोगों का उपद्रव बढ़ता ही गया. इसे देखते हुए क्यूआरटी को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. जिसके बाद हंगामे पर काबू पाया जा सका. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
थोड़ी देर बाद बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू, सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल, सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत और जेएनएसी सिटी मैनेजर रवि भारती भी मौके पर पहुंचे. रवि भारती ने माइक की मदद से लोगों से शांत रहने की अपील की. फिलहाल मामला शांत है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
बता दें कि हर रविवार मिशनरीज में संत रवि सिंह प्रार्थना का आयोजन करते हैं. आज रविवार के दिन काफी संख्या में लोग प्रार्थना करने पहुंचे थे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिशनरीज द्वारा भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. मामले को लेकर पूर्व में थाने में शिकायत की जा चुकी है. (नीचे देखें लाइव तस्वीरें)


















