जमशेदपुर : भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी द्वारा बर्मामाइंस हरिजन बस्ती स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी औक उनको नमन किया गया. इस मौके पर उपस्थित केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के केंद्रीय अध्यक्ष हरि मुखी ने कहा है. बाबा साहब आधुनिक भारत के शिल्पकार और भारतीय संविधान के जनक थे. बाबा साहब ने देश के सभी लोगों को सामाजिक न्याय व समानता का अधिकार दिया. (नीचे भी पढ़ें)
महासचिव रामाकांत करूवा ने कहा कि बाबा साहब को दलित समाज भगवान के रूप में पूजते हैं. रामाकांत ने समाज के युवा वर्ग से बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलने की अपील की. इस मौके पर हरि मुखी, रामाकांत करूवा के अलावे कामदेव महतो, लखींद्र करूवा, पीके करूवा, विकास मुखी, धीरज मुखी, गिरीश करूवा, निरंजन मुखी, सुनील मुखी देव, देवराज मुखी समेत अन्य लोग मौजूद थे.



