चाकुलिया : जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर सांसद निधि से स्वीकृत कई योजना कार्यों का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. सर्वप्रथम सांसद श्री महतो ने लोधाशोली गांव में 300 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. इसके पश्चात सिमदी गांव के मोड़ से सुबोध नायेक के घर तक पीसीसी,धोबाशोल गांव में ग्राम चौपाल निर्माण,जोड़िसा गांव के केंदपाड़ा में ग्राम चौपाल निर्माण और बिरदह गांव में कुंआ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि ग्रामीणों के मांग पर योजनाओं की अनुशंसा की थी जिसे स्वीकृति मिलने पर आज शिलान्यास किया है. उन्होंने कहा कि योजना निर्माण में ग्रामीण सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना निर्माण कार्य पूर्ण कराएं. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, संजय दास मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, छोटू महतो, त्रिलोचन राणा, तुषार बेरा, ठाकुर महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



