जमशेदपुर : झारखंड विश्वविद्यालय एवं कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री विशंभर यादव, अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय, संयुक्त सचिव वेद प्रकाश शुक्ला, मनोज कुमार, संरक्षक ललित कुमार सिंह एवं विश्वनाथ सिंह, रांची विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र सचिव सुनील कुमार, कोल्हान विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सचिव चंदन कुमार, अध्यक्ष रमेश चंद्र ठाकुर एवं संरक्षक श्रीनिवास पांडे ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा सातवें वेतनमान का संकल्प निर्गत किया गया है, जिसमें उल्लेखित है कि सप्तम वेतन पुनरीक्षण के फलस्वरूप संकल्प निर्गत की तिथि से अनुमान होगा। जबकि राज्य के कर्मचारियों को 01 जनवरी 2016 से ही लाभ दिया गया है। (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मात्र 300 रुपये चिकित्सा भत्ता के रूप में दिया गया है, जबकि इन्हें भी 01 जनवरी 2016 चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये की दर से मिलना चाहिए। इसे लेकर कर्मचारियों में काफी रोष है। इन नेताओं ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि राज्य सरकार के अनुरूप सारी सुविधाएं 01 जनवरी 2016 से दी जाए तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता का भुगतान किया जाए, अन्यथा राज्य के कर्मचारी आंदोलन पर जाने को विवश हो जाएंगे, जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।



