जमशेदपुर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के शिक्षा सचिव के रवि कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा सचिव से एमएसीपी, प्रोन्नति, उत्क्रमित वेतनमान, पुरानी स्कूल समय सारणी, अर्जित/रूपांतरित अवकाश इलाज के पूर्व स्वीकृति देना, जिला स्तरीय छुट्टी लिस्ट तैयार करना, एनजीओ के माध्यम से अंकेक्षण पर रोक, सुविधा जनक स्थानांतरण अंतर जिला स्थानान्तरण करने, दूर दराज के क्षेत्र के स्कूलों में टैब से हाजिरी बनाने में शिथिलता बरतने, वाणिज्य शिक्षक को ग्रेड 4 में प्रोन्नति आदि मांगों पर वार्ता की। संघ की ओर से बताया गया है कि उन्हें पुनः एक सप्ताह बाद वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के राज्य सचिव कमलेश्वर पाण्डेय एवं राज्य कार्यसमिति सदस्य अवध बिहारी मिश्र शामिल थे.



