जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि नागेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें प्रतिनिधिमंडल की मांग है कि बंगाली पाड़ा होकर जाने वाले नाले का निर्माण, गौशाला चौक के बड़े नाले की साफ-सफाई, जुगसलाई में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग मशीन से मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया जाए. मौके पर उपस्थित पदाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त सम्बन्ध में सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, रंजीत उपाध्याय, रितेश जैन, रविन्द्र प्रसाद, राकेश यादव, इत्यादि उपस्थित थे.



