चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में दिन दहाड़े बालू माफिया द्वारा विभिन्न वाहनों पर बालू लादकर बालू की ढुलाई कर रहे हैं. बालू खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य के उपायुक्त विजया जाधव ने सख्त निर्देश दिया है कि हर प्रखंड में अवैध खनन पर पदाधिकारी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाएं. उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को सीओ जयवंती देवगम सड़क पर जांच अभियान चलाया.(नीचे भी पढ़े)
इस क्रम में सीओ ने अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई करने के लिए चाकुलिया थाना को बालू लदे ट्रैक्टर को सौंप दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. वही सीओ द्वारा अवैध बालू की ढुलाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए की गई कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है.



