जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर तीन में घरेलू विवाद को लेकर मानी दास ने फिनाइल पीकर गुरुवार को आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद मानी की हालत बिगड़ने पर इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में भर्ती मानी देवी का कहना है कि उसका पति रतन फूल की दुकान में काम करता है. वह शराब पीने का आदी है.(नीचे भी पढे)
बराबर शराब पीकर घर पर आता है और झगड़ा करता है. गुरुवार की दोपहर भी कुछ वैसा ही हुआ था. अंततः तंग आकर उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. आनन- फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया.




