वेलिंगटन: कीवियों को पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले कप्तान केन विलियम्सन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. उसके स्थान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाद टिम साउदी को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है.विलियम्सन बल्लेबाज के रुप में खेलेंगे. जबकि सीमित व टी-20 के कप्तान बने रहेंगे. फिलहाल टीम का फोकस 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप व 2024 के टी-20 विश्व कप पर है.(नीचे भी पढ़े)
विलियम्सन ने कहा कि टेस्ट टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही. क्रिकेट के फार्मेट में टेस्ट क्रिकेट ही सर्वोपरि है और मैंने इसकी चुनौतियों का पूरा सामना किया. विलियम्सन ने40 टेस्ट में कप्तानी की, जिसमें 22 में जीत हासिल की, 8 ड्रा और दस मैच में हार का सामना करना पड़ा.(नीचे भी पढ़े)
विलियम्सन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी. उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 55 फीसदी रहा, जबकि कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम की कप्तानी में 44 प्रतिशत व पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की कप्तानी में 35.5 प्रतिशत रहा.




