घाटशिला: घाटशिला राजस्टेट के भाजपा कार्यकर्ता और राजस्टेट रास पूजा कमेटी के सचिव महादेव नामता विगत एक सप्ताह पूर्व बाईक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. इससे उनकी छाती और कमर की हड्डी टूट गई है. जब कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुणाल षाड़ंगी को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने जमशेदपुर के गुरूनानक अस्पताल में बात कर स्वयं एम्बुलेन्स लेकर कार्यकर्ताओं के साथ महादेव नामता के घर पहुंचे. महादेव का दो ऑपरेशन होनेवाला है. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इस विषम परिस्थिति में कुणाल षाड़ंगी और घाटशिला के भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं. जिला मंत्री संजय तिवारी स्वयं पीड़ित के साथ एम्बुलेंस में बैठकर अस्पताल गये और उनको एडमिट कराया.(नीचे भी पढ़े)
कुणाल षाड़ंगी ने महादेव के परिजनों से कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं. कोई परेशानी नहीं होगी. गुरुवार को महादेव नामता को अस्पताल पहुंचाने में संजय तिवारी, हीरा सिंह, पोल्टु सरदार का अहम योगदान रहा.कुणाल षाड़ंगी के साथ जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, जिला मंत्री संजय तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली, जादूगोड़ा मंडल प्रभारी हीरा सिंह, काशिदा के पूर्व मुखिया पोल्टु सरदार, काल्टु मन्ना, सोमनाथ दास सहित काफी संख्या में बस्ती के लोग उपस्थित थे.




