चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बिरदोह पंचायत के रेंगड़पाहाड़ी गांव के सिद्धू- कान्हू सांस्कृतिक भवन के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने कहा कि गांव की शैक्षणिक वातावरण बहुत ही अच्छा है. इसे ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र खोलने की विचार-विमर्श किया गया है. इसके साथ गांव की सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. विधायक श्री महंती ने अपने विधायक निधि से सिदू कान्हू सांस्कृतिक भवन सह खेल एवं मनोरंजन सामग्री 2 फुटबॉल, 2 क्रिकेट बेट सह गैंद, कैरम बोर्ड, एलसीडी टीवी, चेयर-टेबल, दरी, शतरंज, 2 मादर, 2 धमसा, 1 नागड़ा, घंटी आदि सामान उपलब्ध कराया.(नीचे भी पढ़े)
सामग्री मिलने पर युवाओं में हर्ष व्याप्त है. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,20 सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी,रुद्र प्रताव महतो,राजेश्वर महतो,चंदन करुणामय,क्लब के अध्यक्ष बुद्धेश्वर माहली, खोकन माहली, विश्वजीत माहली, बैद्यनाथ माहली, मोहीत महतो, मानिक हेम्ब्रम, सिकंदर सोरेन, गौराचांद माहली, प्रभु हांसदा, चंद्रेश्वर करुणामय, रिंकु मुर्मू, मोतीलाल माहली समेत अन्य उपस्थित थे.




