गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के बागालडीह गांव के अजित मन्ना के विवाह योग्य कन्या ममता मन्ना की शादी कुछ दिन पहले निश्चित हुआ है. लेकिन अत्यधिक गरीबी के कारण शादी नहीं हो पा रहा था. अजित मन्ना ने मदद का गुहार घाटशिला प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम के माध्यम से घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन से किया था.(नीचे भी पढे)
वहीं मामले का जानकारी होने पर विधायक रामदास सोरेन के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष तथा झामुमो कार्यकर्ताओं के हाथों खाद्य सामग्री तेल मशाला एवं पोल्ट्री देकर मदद किया. सहायता पाकर अजित मन्ना तथा उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा विधायक को धन्यवाद दिया. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता भादो हांसदा, फुलचांद टुडु, बादल किस्कु, अवनी महतो धर्मेन्द्र प्रामाणिक आदि उपस्थित थे.





