देवघर : देवघर में शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बाबा बैद्यनाथ धान मंदिर पहुंचे है. इस दौरान उन्होंने शिवलिंग पर अपना माथा टेका और विधिवत पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्यवासियों के लिए उन्होंने बाबा से आशीर्वाद मांगा है. गौरतलब है कि शुक्रवार को देवघर में खतियानी जोहार यात्रा में वे शामिल होंगे. वहीं वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके बाद वे प्लास्टिक पार्क का उद्धाटन भी करेंगे. (नीचे भी पढे़ं और देखें वीडियो)
इसके पश्चात वे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ महागामा के कांग्रेस के विधायक दीपिका सिंह पांडे, राजमहल से सांसद विजय हांसदा के साथ मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.




