जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को एक गौ तस्कर को पकड़ लिया. गौ तस्कर को पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वाहन नंबर जेएच 01 यू 5761 वाहन भी ज़ब्त किया है. इस पर 5 गोवंश लदे थे. वाहन पर दो और तस्कर थे, जो इस दौरान फरार हो गए. जबकि एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. इलाके के लोगों ने तस्कर का एक वीडियो भी बना लिया है. (नीचे भी पढ़े)
इस वीडियो को लोगों ने वायरल कर दिया है. वीडियो पुलिस को भी सौंप दिया गया है. पकड़े गया तस्कर कपाली के ही पुडीसिली से गोवंश लादकर गौस नगर जा रहा था. गिरफ्तार तस्कर ने इलाके के लोगों के पूछने पर बताया कि वह कपाली थाने में तैनात कांस्टेबल धीरू के कहने पर गाड़ी चलाता है. इसके लिए वह थाने में हर माह पैसे देता है. इलाके के लोगों का कहना है कि थाने की मिलीभगत से गौ तस्करी हो रही है. जबकि पुलिस स्थानीय कसाइयों को परेशान करती है. उनको पकड़कर थाने में मारपीट कर पैसा वसूला करती है.




