अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-8सी सिवान मोड़ चंदन वस्त्रालय में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में दुकान में रखी करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. दुकान के मालिक दीपक मिश्रा ने बताया कि रोजाना की तरह रात में दुकान बंद करके अपने घर चले गए. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे बगल के दुकानदार ने फोन किया कि आपकी दुकान में आग लग गई है. तुरंत आनन फानन में दुकान आया तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई है और सब समान जल रहा था. फायर ब्रिगेड को फोन किया तो एक घंटा बाद दमकल पहुंची. तब तक सब सामान जलकर राख हो चुका था. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
उन्होंने बताया कि दुकान में कोई ऐसी चीज नहीं थी जो बचा हुई हो. करीब आठ लाख रुपये मूल्य का कपड़ा और कुछ नगद जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.



