जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाइगर क्लब ने रविवार को अपने संस्थापक स्व निरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर पांचवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. क्लब के वर्तमान अध्यक्ष सह भाजमो के बागबेड़ा मंडल युवा अध्यक्ष आजाद गिरि के नेतृत्व में खासमहाल सदर अस्पताल में आयोजित इस शिविर में कुल 113 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर में मुख्य रूप से जिला परिषद् उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, बागबेड़ा की जिला पार्षद डॉ कविता परमार पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजकुमार सिंह, आजसू नेता महेश सिंह एवं जमशेदपुर टाइगर क्लब के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे.



