जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान एवं ट्रस्टी सरदार अमरजीत सिंह भामरा ने कहा है कि तारा सिंह गिल व दलजीत सिंह दल्ली को कौम से माफी मांगनी चाहिए. अमरजीत सिंह के अनुसार शनिवार की बैठक में कोई बाहरी या गुंडा अराजक तत्व नहीं आया. जमशेदपुर की सिख संगत को यह जानने का हक है कि तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब द्वारा मनोनीत सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पांच सदस्यीय चुनाव समिति चुनाव में देरी क्यों कर रही है. उन्होंने सवाल किया कि संगत को संशय में डालकर व देरी कर किसको लाभ पहुंचाने की कोशिश हो रही है और ऐसा किसके इशारे पर किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़ें)
तारा सिंह कह रहे हैं कि प्रधान पद के उम्मीदवार भगवान सिंह गुंडा लेकर आये. वह विडियो देखें, क्या किसी के हाथ में डंडा है या कोई किसी को गालियां दे रहा है. उन्होंने कहा कि वे अपना दिन याद करें जब अपने भाई कुलदीप सिंह गिल और गुरुदयाल सिंह के समर्थकों को धमकाने एवं पीटने के लिए अराजक तत्वों को ले गए थे और खुद वे डंडा लेकर गुरुद्वारा साहिब के अंदर पहुंच गये थे. कई ने तो सिर भी नहीं ढक रखा था, तब उन्हें गुरु घर की मर्यादा का ख्याल नहीं आया, क्योंकि वे खुद गुंडागर्दी के बल पर सोनारी में जबरन पद पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि अभी दलजीत सिंह दल्ली के दो चेहरे दिख रहे हैं. संगत और विडियो के सामने प्यार भरी बातें करते हैं और अकेले में कहते हैं कुछ गुरुद्वारों को पनिशमेंट देने कीबात करते हैं. वे बतायें कि वे किस अधिकार से किसी को पनिशमेंट देंगे यह बताएं. उहोंने कहा कि सरदार भगवान सिंह साफ छवि का और मधुर भाषी, सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं और नेतृत्व करने की क्षमता भी है.



