जमशेदपुर : सोशल मीडिया, वॉट्सएप ने उन सभी दोस्तों को फिर से मिला दिया है जो उस जमाने में कभी साथ पढे थे जब फोन सबके पास उपलब्ध नहीं था. जमशेदपुर के कभी प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज रहे मिसेज केएमपीएम इंटर कॉलेज के 93-95बैच का इसी साल जून के महीने में प्रशांत सिंह, धन सिंह, विकास और अन्य मित्रों की पहल पर रीयूनियन कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमें 27साल बाद क्लासमेट आपस में मिले और खूब मस्ती हुई थी. एक दूसरे से इतने साल बाद मिलनेवाले क्लासमेट्स भाव विभोर हो गए थे और तब यह तय हुआ था कि एक दूसरे के परिवार से भी अगली बार रुबरु होंगे.उसी के तहत रविवार 18दिसंबर को जमशेदपुर से सटे हाता के इंपीरियल रिसॉर्ट में केएमपीएम के 93-95बैच के फैमिली गेट टुगेदर का आयोजन हुआ जिसमें परिवार जनों को जोड़कर कुल 62लोगों ने भाग लिया. हालांकि कई मित्र इसमें शामिल नहीं हो पाए. उन्होंने ग्रुप मैं मैसेज भेजकर अगली बार आने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

सालों बाद मिले दोस्तों ने जब अपनी अपनी जीवनसंगिनी और बच्चों से परिचय कराया तब समां देखने लायक था.रीनू और उसके बच्चों , प्रशांत और उनके बेटे/भतीजे ने विभिन्न गेम्स का अद्भुत संचालन करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.हाउजी , म्यूजिकल चेयर के साथ ही रोचक कपल्स गेम्स का आयोजन हुआ जिसको देखकर हंसते हंसते सब लोटपोट हो गए.डांस धमाल भी खूब हुआ. प्लस टू के जमाने के पुराने किस्से साझा करने का जब दौर आया तब सबने एक दूसरे की खूब खिंचाई भी की. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
हंसी मजाक के साथ ही एक दूसरे की तकलीफें भी दोस्तों ने साझा की.ये तय हुआ कि एक दूसरे के साथ संपर्क बरकरार रखा जाएगा ताकि सुख दुख की जानकारी मिलते रहे…प्लस टू के ये सभी साथी अलग अलग सेक्टरों में अच्छे ओहदों पर कार्य कर रहे हैं.एक दूसरे से मिलकर अपनी साझी विरासत ‘मिसेज के एम पी एम इंटर काॅलेज पर सबको गर्व हुआ. इस फैमिली गेट टुगेदर में धन सिंह पत्नी श्वेता , प्रशांत सिंह पत्नी स्नेहा,कृष्णा शर्मा पत्नी प्रीति, संजीत शर्मा पत्नी लवी, श्रवण कुमार पत्नी पूनम, प्रमोद, संजीत, शंभू , नयन, रेणु, दुलारी, सुनीता, भीम, संजय, शशि, अखिलेश, उदय, संतोष, सीमा, सारिका, ज्ञान और अन्य ने हिस्सा लिया.



