दुमका: संथाल परगना क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बहुत बड़ा झटका भाजपा ने दिया है. झामुमो के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. सुफल मरांडी के साथ झामुमो के जुनास मुर्मू, महेश मुर्मू, पूर्व मुखिया कमल हांसदा शामिल है. रांची स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी को पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया. दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो का किला धीरे धीरे ध्वस्त हो रहा है.(नीचे भी पढ़े)
कार्यकर्ताओं का झामुमो से मोह भंग हो रहा है. कहा कि आम जनता को विश्वास हो रहा है कि भाजपा ही देश से साथ साथ राज्य का विकास कर सकती है. इस अवसर पर विधायक बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.












