जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई गौरीशंकर रोड निवासी सजा काट रहा रौशन अली को बीती रात ओडिशा के राउरकेला सेंट्रल जेल से घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया. उसे इस्पात एक्सप्रेस से कड़ी सुरक्षा के बीच शहर लाया गया. बता दे कि जेल में सजा काट रहा रौशन अली ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के बड़े कारोबारी राजगांगपुर निवासी सांवरमल गड़ोदिया का अपहरण 24 जनवरी 2004 को किया था. जिसके बाद पुलिस की सहायता से कारोबारी को छत्तीसगढ़ की वीरेंद्र जायसवाल की फर्म से मुक्त कराया गया था. वहीं कारोबारी ने इसके खिलाफ थाना में रौशन अली, राजेंद्र मिश्रा, अतुल पांडेय, संतोष झा, वीरेंद्र जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, अब्दुल क्यूम शमीम सिद्दकी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके बाद प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष झा और राजेंद्र साहू को छोड़ अन्य आरोपियों को 2007 में ओडिशा के सुंदरगढ़ के जिला और सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. जिसके पश्चात वो ओडिशा के राउलकेला सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
उसके बाद उसने दो मार्च 2021 को पे रोल पर निकला था. जिसके बाद उसने सात जून 2022 को राउरकेला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. प्रोविजनल बेल पिटीशन को लेकर उसने कोर्ट में यह कहा था कि वह 18 साल से जेल में है. वहीं पूर्व सिंहभूम जिला पुलिस प्रशासन ने भी रिपोर्ट दी थी कि उसे विधि व्यवस्था का कोई खतरा नहीं है. जिसके बाद ओडिशा हाईकोर्ट ने रिट पर सुनवाई करते हुए बोर्ड को आदेश दिया कि इस मामले में एक माह के भीतक फैसला सुनाए. जिसके बाद बोर्ड ने तीन बार उसकी पिटीशन को खारिज किया गया और कोर्ट को इसकी सूचना दी थी. जिसके बाद उसे राउरकेला सेंट्रल जेल से घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया.




