जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी शहर की सिख संगत को गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों का इतिहास सुनायेंगे. इसके लिए उन्होंने फेसबुक पर ‘सिख संगत’ पेज बनाया है, जिस पर वे संगत को रोज संक्षिप्त इतिहास सुनायेंगे. हरविंदर ने बताया कि इस पेज के ऐडमिन सरदार रघुवीर सिंह हैं, जबकि वे इसका प्रोग्राम होस्ट करेंगे. रघुवीर सिंह ने बताया की इस पेज का मक़सद जमशेदपुर की सिख संगत को ग़ुरबानी से जोड़ना है. फिलहाल वे इस पेज पर श्री दरबार साहब का हुकुमनामा इस पर डालते हैं. इसके अलावा संगत के लिए ग़ुरबानी से संबंधित कथा कीर्तन भी वे रोज डालते हैं. रघुवीर सिंह ने बताया कि बहुत जल्द इस पेज के ज़रिए सिख बच्चे-बच्चियों के लिए गुरमत क्विज का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे हमारी नौजवान पीढ़ी को सिक्खों के इतिहास से जोड़ा जा सके. हरविंदर ने कहा कि आगामी 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक के इतिहास को वीडियो के ज़रिए बहुत अच्छे तरीक़े से सजाया गया. इसमें आनन्दपुर से ले कर ठंडे बुर्ज तक के इतिहास को दर्शाया गया है.











