जमशेदपुर: राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर विभाग का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यवाहिका सुधा प्रजापति तथा महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह की देखरेख में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, कदमा में संपन्न हुआ. कोडरमा से आयी प्रांत कार्यवाहिका शारदा गुप्ता की उपस्थिति में हुए इस प्रशिक्षण शिविर में चेन्नई से आयी राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख के.सीता ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला. कहा कि आगामी सन् 2036 में राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना के सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे. उससे पहले समिति के कार्य को पंचायत स्तर तक ले जाने के लिए देश की आधी आबादी का संगठित और सशक्त होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है पूर्ण समय देकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का निर्माण करना. इस समय देश में चल रहे लव जेहाद,नारी शोषण या महिलाओं से संबंधित ऐसी अनेक प्रकार की समस्यायों का समाधान भी इसी बात में है कि इस देश की महिलाएं अपनी सभ्यता और संस्कृति के प्रति जागरूक हों और राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत हों.(नीचे भी पढ़े)

प्रचारिक के.सीता देश तथा समाज के लिए जो महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं. उसके लिए उन्हें डॉ.स्नेहलता, डॉ.मुदिता चंद्रा एवं कंचन राम तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की नारी शक्ति प्रमुख जिला पार्षद डॉ. कविता परमार ने अंगवस्त्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित भी किया.इस प्रशिक्षण में विद्यार्थी परिषद,स्वदेशी जागरण मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, क्रीडा़ भारती, सेवा भारती से जुड़ी महिलाओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.पुष्कर बाला, लीना भक्ता, हर्षमणि महतो, सविता महतो, चंचला सिन्हा, अपर्णा सामंत, सुमन सिंह, विमला सिंह, चिंका कुमारी, श्रुति कुमारी, रीता कुमारी, निशु कुमारी, नीरजा कुमारी, भारती सिंह, रिया कुमारी,माया वर्णवाल, सुशीला देवी, लक्ष्मी सिंह, सरिता सत्यार्थी,उमा शर्मा, वीणा वर्णवाल, रीमा वर्णवाल,सुशीला देवी, शांखी सोरेन, अनीता प्रसाद इत्यादि महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही.















