गालूडीह: एमजीएम थाना क्षेत्र के एन एच 33 बड़ाबांकी पुलिया के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर वैन चालक और खलासी दोनों फरार हो गया. बताया जा रहा है कि पिकअप वेल संख्या डब्ल्यू 33 एफ 0331 जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रहा था. वैन में पशु के चमड़े भरे हुए थे.(नीचे भी पढ़े)

वैन पलट जाने के बाद वैन में लदे सारे चमड़े बाहर निकल गए. साथ ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर तक वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.












