चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में गुरूवार से जन योजना अभियान 2022-23 हमारी योजना हमारा विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. शिविर में प्रशिक्षक के रूप में सीएसओ हर प्रसाद महतो ने बाल विवाह,तस्करी, पंचायत और गांव का विकास कैसे करना है. बाल हितेसी में ग्राम पंचायत की क्या भूमिका है, जल पर्याप्त गांव, वर्षा जल संचयन समेत अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर इससे होने वाली लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई.(नीचे भी पढ़े)
प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन प्रखंड के भातकुंडा, सिमदी, कुचियाशोली ,बरडीकानपुर, जुगितुपा, बेंद, माटियाबांधी समेत अन्य पंचायत के जल सहिया,मेठ, पंचायत सचिव और पंचायत के जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर बीपीएम सुमी मांडी,बीपीओ मनरेगा लीला सोंलकी, डीपीआरओ उत्तम दे, पंचायत सचिव दावा हांसदा, रथु महतो, मुकेश लागुरी समेत अन्य उपस्थित थे.





