अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के शिव शक्ति कॉलोनी में एक व्यक्ति को नशेड़ियों ने कैंची से हमला कर घायल कर दिया। यह घटना के संबंध में चास थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। चास थाना क्षेत्र के शिव शक्ति कॉलोनी में एक महिला को उसका देवर लेकर घर आ रहा था। उसी दौरान एक खाली पड़े मकान में मौजूद नशेड़ियों ने छेड़ने के उद्देश्य ताना मारा। इसी का विरोध युवक और उसके घर वालों ने किया। मौके पर नशेड़ियों ने सैलून से कैची उठा महिला के ससुर कौशल कुमार को वार कर घायल कर दिया, जिसमें कौशल कुमार घायल हो गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायल कौशल कुमार ने चास थाने में नशेड़ियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। उसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चास थाना प्रभारी मो रुस्तम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नशेड़ियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। घायल का इलाज बोकारो सदर अस्पताल में कराया गया है।





