जमशेदपुर: 22 दिसंबर गुरुवार को पीपुल्स अकादमी हाई स्कूल बाराद्वारी में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया. इस मौरे पर मां भारती के सपूत और महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के 116 वीं जयन्ती मनायी गयी. मौके पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने रामानुजन के बारे में कई रोचक जानकारियां साझा की.(नीचे भी पढ़े)

जिसमें हार्डी रामानुजन संख्या 1729 महत्त्वपूर्ण है जिसे दो प्राकृत संख्याओं के घनों के योग के रूप में दो तरीके से व्यक्त किया जा सकता है.1729 = 1³+12³ = 9³+10³. इस समारोह को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका सुषमा, सुलेखा, प्रिया, निकिता एवं जयंती, अमीषा, करन एवं संतोष का महत्वपूर्ण योगदान रहा.




