जमशेदपुर: 22 दिसंबर, गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा परिसर में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 135वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर गणित मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में कक्षा प्रथम से दशम तक के भैया बहनों ने गणित से संबंधित अपने मॉडल प्रदर्शित किए. कुल 69 मॉडल का प्रदर्शन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए जिला पार्षद डॉ. कविता परमार, डॉ. विनीता परमार, सौरव झा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, सचिव प्रसन्न वदन मेहता, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय राय तथा विद्यालय के आचार्य व दीदी जी उपस्थित थे.



