बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने गुरुवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले में पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले छात्रों के लिए एक आवासीय विद्यालय की स्थापना की मांग की. विधायक ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से पूछा कि अगर रांची, साहिबगंज, बोकारो, सरायकेला एवं गढ़वा में पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय की स्थापना हो सकती है तो पूर्वी सिंहभूम में क्यों नहीं. (नीचे भी पढ़े)
पूर्वी सिंहभूम में बहुतायत में पिछड़े वर्ग के लोगों का निवास है. चाकुलिया, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, धालभूमगढ़ ,घाटशिला क्षेत्र के पिछड़े वर्ग के बालकों के लिए एक आवासीय विद्यालय की स्थापना होने से गरीब परिवार से आने वाले पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी को समुचित शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा.



