चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बड़शोल से फालदोहा गांव जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. सड़क पर काफी छोटे बड़े गड्ढे उभर आए है. सड़क पर लगे पत्थर भी सड़क पर उभर आए है. सड़क पर उभरे नुकीले पत्थर के कारण सड़क पर पैदल चलना और दो पहिया वाहन पर चलना अब लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क से कई गांव के स्कूली बच्चें साइकिल से विद्यालय जाते हैं, विद्यालय जाने में छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क मार्ग से कई गांव के ग्रामीण रोजाना आना जाना करते हैं, यह सड़क ग्रामीणों के लिए प्रमुख सड़क है. ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मिलकर मरम्मत कराने की मांग की है परंतु अब तक इस सड़क की मरम्मत कराने की दिशा में किसी ने भी पहल नही किया है जिससे क्षेत्र के लोगों में जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.



