चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगितुपा पंचायत के मुड़ाठाकुरा गांव में निर्मित सोलर जलमीनार विगत दो माह से ठप है. सोलर जलापूर्ति योजना में लगे पैनल बॉक्स की अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली है जिससे जलमिनार योजना लोगों के लिए सिर्फ दर्शन की वस्तु बनकर रह गया है. सोलर जलापूर्ति योजना के पैनल बॉक्स की चोरी होने की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बुबाई दास को दी है. इस संबंध में बुबाई दास ने कहा कि जलापूर्ति योजना के पैनल बॉक्स चोरी होने की सूचना उन्हें है, उन्होंने कहा कि इसी पंचायत के मुड़ाठाकुरा गांव के फुटबॉल मैदान के पास निर्मित सोलर जलापूर्ति योजना के भी अज्ञात लोगों ने विगत चार माह पूर्व पैनल बॉक्स की चोरी कर ली है जिससे यहां भी जलमीनार ठप है जिससे ग्रामीण पेयजल की समस्या से जुझनी पड़ रही है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि दोनों जलापूर्ति योजना के पैनल बॉक्स की चोरी होने की सूचना उन्होंने विगत दिनों हुई पंसस और पदाधिकारियों की हुई बैठक में जानकारी दी है. पदाधिकारीयों ने योजना के पैनल बॉक्स की चोरी होने की थाना में मामला दर्ज कराने की बात कही है. श्री दास ने कहा कि वे इस संबंध में थाना में अज्ञात लोगों द्वारा पैनल बॉक्स की चोरी करने का मामला दर्ज करवाएंगे.




