जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो संकोसाई रोड नंबर 5 निवासी संजय दास ने मानगो नगर निगम पर अवैध खतियानी जमीन पर पार्किंग बनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर बस्ती वासियों के साथ प्रदर्शन किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए संजय दास ने बताया कि उक्त जमीन पर पिछले 63 सालों से उसके परिवार का शांतिपूर्ण कब्जा है. नगर नगर निगम उनकी जमीन को अवैध बताकर उसमें पार्किंग का निर्माण करा रहा है. जिसपर उन्होंने रोक लगाने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि बगैर भौतिक सत्यापन किए नगर निगम जबरन उनकी जमीन को अपने कब्जे में लेना चाह रही है जिस पर रोक लगाने की जरूरत है. नगर निगम द्वारा पार्किंग बनाने की बात कहकर उन सब को उजाड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले घर तोड़ा गया और अब घेराबंदी की जा रही है. प्रदर्शन के दौरान बस्तीवासियों ने हाथों में बैनर-तख्तीयों के माध्यम से अपना आक्रोश जाहिर किया.



