सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच- 220 पर तेलाई गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को पीछे से धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में स्कूटी सवार केशारगाड़िया निवासी 62 वर्षीय भवानी शंकर सिंहदेव एवं कमारबासा निवासी 55 वर्षीय दशमत हेम्ब्रम घायल हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर लाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भवानी शंकर सिंहदेव को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया.(नीचे भी पढ़े)
दशमत हेम्ब्रम को हल्की चोंटे लगी है. मिली जानकारी के अनुसार केशरगड़िया निवासी भवानी शंकर सिंहदेव एवं कमारबासा निवासी दशमत हेम्ब्रम स्कूटी से तेलाई गांव स्थित प्रज्ञा केन्द्र किसी काम को से गए थे. वहां से लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को धक्का मार दिया. जिससे स्कूटी पर सवार दोनों सड़क पर गिर गए. भवानी शंकर सिंहदेव को सिर पर चोंटे लगी है तथा दशमत हेम्ब्रम को हाथ और पैर में हल्की चोंटे लगी है.











